फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउनलोडिंग का लाइसेंस चेक करने पहुंचे लोगों को घेरा

Fri, 07 Jul 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चिप में डाउनलोडिंग करने वालों के लाइसेंस चेक करने के नाम पर इन दिनों इलाके में कुछ युवक वसूली कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव जठियापुर में ये युवक पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया लेकिन युवक किसी तरह वहां से भाग निकले। सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने उन्हें पुवायां में पकड़ लिया। बाद में बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में मोबाइल की मरम्मत करने वाले लैपटॉप से मोबाइल में सॉफ्टवेयर के साथ ही गाने, फिल्में आदि भी डाउनलोड करते हैं। कुछ समय से कई युवक तहसील क्षेत्र में लाइसेंस के नाम पर दुकानदारों से 12 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। कुछ दुकानदारों से प्रतिमाह किस्त बंधवाने को कहा जा रहा है।
बृहस्पतिवार को कुछ युवक गांव जठियापुर पहुंचे और एक दुकानदार से लाइसेंस के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की। दुकानदार ने युवकों से विभाग के बारे में पूछा और उन्हें फर्जी बताते हुए पहचान पत्र दिखाने को कहा। विवाद बढ़ने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए तो युवक भाग निकले। इस पर दुकानदार ने यूपी-100 पर सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस ने युवकों को पुवायां में पकड़ लिया और थाने ले गई। दुकानदार भी थाने पहुंचा और युवकों पर लाइसेंस के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस ने युवकों को बिना कोई कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। युवकों का कहना था कि उन्हें लाइसेंस बनाने का अधिकार कंपनियों की ओर से दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वह एक मामले में न्यायालय हैं। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें