फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्काउट गाइड कैंप के समापन पर प्रतिभागी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
मिर्जापुर में आयोजित एसएसपीएस स्पोर्ट्स कार्निवल में विजेता और उपविजेताओं को ट्राफी देते अति​थि
विज्ञापन
खुदागंज। जैन बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का शनिवार को समापन हो गया। कैंप के समापन सत्र में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह और विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड के प्रदेश सचिव अमीर सिंह तथा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिथियों सहित पूर्व प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी ने जीवन में सेवा भावना को सर्वोपरि स्थान देने को प्रेरित किया। लल्लू सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में करण कुमार पांडे, खुशी श्रीवास्तव, पीतांबरा त्रिपाठी, सभासद सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य विष्णु सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद



स्पोर्ट्स कार्निवाल के समापन पर विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

मिर्जापुर। संतन पाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित छह दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवाल का शनिवार को समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आयोजकों ने ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्निवाल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में केडी सिंह कॉलेज, अल्हागंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।
क्रिकेट के फाइनल में मकरंद सिंह इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन नीलेश यादव ने कहा कि महिला और पुरुष खिलाड़ियों की समान भागीदारी ने स्पोर्ट्स कार्निवाल को प्रेरणादायक बना दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें