जिले में चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के क्रम में संयुक्त टीमों का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार रात गर्रा फाटक पर जलालाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप के वाहन से विधिक अनुमति न होने के चलते पार्टी का झंडा उतरवाया गया तो मंगलवार दोपहर चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा कलां में मकानों पर लगे बसपा के झंडों को उतरवाया गया। बाद में शाहजहांपुर शहर से बसपा प्रत्याशी हाजी मो. असलम के कार्यालय जाकर मजिस्ट्रेटी टीम ने उन्हें अपने वाहन पर पीछे विंडों पर प्रचार वाला पोस्टर आइंदा न लगाने की चेतावनी दी। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न दलों के आठ पदाधिकारियों के वाहनों पर लगी लाल और नीली बत्तियों को उतरवाया गया। पिछले दिनों हरदोई मोड़ पर रामपुर के डीएसओ के वाहन पर बिना समुचित कागजातों के ही लगी नीली बत्ती भी उतरवा दी गई। डीएम राम गणेश ने मंगलवार को बताया कि अब तक आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर 2040 दीवार लेख, 15597 पोस्टर, 5101 बैनर और 3840 अन्य प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई हुई है। कुल 33 मामलों में प्रचार सामग्री हटाने के खर्च की वसूली के लिए संबंधितों को नोटिस जारी किया गया। न और 28 भट्ठियां नष्ट करते हुए 992 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।