फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फीस वसूली के विरोध में एनएसयूआई ने दिया धरना

Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कैफ हसन खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फीस के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में जीएफ कालेज के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एनयूएसआई का छात्र-छात्राओं से अवैध फीस वसूली के विरोध में मंगलवार को जीएफ कालेज गेट पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन को देख कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की बात डीएम से फोन पर कराई गई। डीएम ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। इस पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कैफ हसन खां, जिला महासचिव प्रिंस श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष इरफान हसन, जीएफ कालेज अध्यक्ष अख्तर रजा, हसीन वासित डीएम से मिले और जीएफ कालेज में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में बताया। डीएम ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। धरना देने वालों में जिला सचिव विनय वपर्मा, याहिया, रेहान अंसारी, नजर अहमद, फैसल, आसिफ, कमल, नितिन, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें