फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं खुले कापियों बंडल

Tue, 31 Mar 2015 09:02 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य दूसरे दिन भी ठप रहा। शिक्षक संघों के बहिष्कार के कारण कोठार में उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल नहीं खुल सके। उप नियंत्रक डिप्टी हेड और परीक्षकों का इंतजार करते रहे। कुछ परीक्षकों ने ओखली के अंदर और चोट के बाहर वाली कहावत चरितार्थ करते हुए केंद्रों पर उपस्थिति तो दर्ज कराई, लेकिन मूल्यांकन करने से साफ मना कर दिया और वह उप नियंत्रकों को ठेंगा दिखाकर वहां से निकल लिए।
विज्ञापन

पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट और शर्मा गुट तथा वित्तविहीन शिक्षक महासभा के शिक्षकों ने एबी रिच इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कुछ शिक्षक चोरी छुपे इस बात पर भी नजर रख रहे थे कि कहीं मूल्यांकन शुरू तो नहीं हो गया है। वह केंद्र पर आने-जाने लोगों पर नजर रखे थे।

दूसरे दिन भी पांडेय गुट रहा मुस्तैद
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय और जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मंत्री गौरव पांडेय, राम दयाल वर्मा, प्रदीप शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, महिपाल सिंह, रमाशंकर, महेंद्र यादव, मोहम्मद यामीन, फहीमुलकदर आदि ने बहिष्कार को सफल बनाया।
विज्ञापन


शर्मा गुट ने भी तरेरी आंखें
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, मंत्री रमेश बाबू तिवारी ने अश्वनी मिश्रा, रामचंद्र राम, पीके सक्सेना, सूरज पाल, आनंद कुमार, रोशन लाल, हृदयेश सक्सेना, विनय मिश्रा, अनिल वर्मा आदि ने केंद्रों के गेट पर प्रदर्शन कर मांगें पूरी करने को नारेबाजी की।

खूब गरजे वित्तविहीन शिक्षक
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने मानदेय की मांग को दोहराते हुए केंद्रों के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नरेंद्र यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, अभिषेक पांडेय, महिपाल सिंह, रामानुज वाजपेयी, गौरव शर्मा, हरीशंकर सिंह, राजेश आनंद, अनुप्रिया, शिवशंकर त्रिपाठी, केपी यादव, अरुण गंगवार आदि शामिल रहे।

प्रभारी मंत्री को आज देंगे ज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षक महासभा बुधवार को शहर में आ रहे प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग करेंगे। इस संबंध में फैसला शिक्षकों ने बैठक में लिया। बैठक में वाजिद अली, सुधीर यादव, विमलेश, पंकज, धनपाल गुप्ता, वीरपाल सिंह, बृज किशोर, देवशरण मिश्र आदि शामिल रहे।

सड़क पर खड़ा रहा कापियाें से लदा ट्रक
राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर वित्तविहीन शिक्षकों ने गेट पर ताला डाल दिया, जिस कारण पूर्वाह्न करीब 11 बजे उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लेकर पहुंचा ट्रक काफी देर तक गेट के बाहर खड़ा रहा। उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने बताया कि जैसे-तैसे शिक्षकों को तलाशकर ताला खुलवाया गया। तब कहीं जाकर कापियां उतारी जा सकीं।

डीआईओएस ने आज से जताई उम्मीद
तीनों केंद्रों के उप नियंत्रकों ने बताया कि वह डीआईओएस को मूल्यांकन बहिष्कार की सूचना बराबर दे रहे हैं। इधर, डीआईओएस राकेश कुमार ने दूसरे दिन भी यही दोहराया कि शिक्षक जितना विलंब करेंगे, उतनी ही कठोर कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बुधवार को शिक्षक मूल्यांकन करने जरूर आ जाएंगे। क्योंकि मंगलवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। जरूर स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने अभी तक किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें