फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: असली वसीयत हटाकर फर्जी चस्पा की, कर्मचारियाें समेत नौ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कार्यालय उपनिबंधक सदर के कनिष्ठ सहायक निबंधन हरीश यादव ने सदर थाने में कार्यालय के अज्ञात कर्मचारियों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




हरीश यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कांट के मोहल्ला शेरान निवासी शहजाद अहमद खां ने शिकायती पत्र दिया था। इसमें उल्लेख किया था कि उनके चाचा मोहम्मद अहमद खां की फर्जी वसीयत आमना खातून, मोहम्मद अहमद खां की फर्जी वसीयत नायब शेर व कार्यालय के कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर साजिश के तहत चकबंदी न्यायालय में प्रस्तुत की गई।
मामले की जांच की गई तो केंद्रीय अभिलेखागार में उपनिबंधक जलालाबाद के उसी संख्या पर रजिस्ट्रीकृत वसीयतकर्ता सिकंदर की वसीयत हटाकर फर्जी वसीयत को उसी स्थान पर चस्पा कर दिया गया। पुलिस ने आमना खातून उर्फ चंदा, नवाब शेर खां, वसीका नवीस अब्दुल अली खां, मतीन, हैदर खां, कलक्ट्रेट परिसर के अज्ञात व्यक्ति, उपनिबंधक कार्यालय के अज्ञात कर्मचारी, नायब शेर खां, सरताज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें