फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परीक्षा में केंद्र पर मूल आईडी आईडी दिखाकर जमा करनी होगी फोटोकॉपी

Thu, 15 Jan 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग प्रयागराज की ओर से होने वाली सहायक अध्यापक प्रारंभिक परीक्षा 17 जनवरी को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए शहर के 13 केंद्र बनाए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत परीक्षार्थी को केंद्र पर मूल आईडी दिखानी होगी, साथ ही आईडी की फोटोकॉपी केंद्र पर जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज समेत 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की प्रथम पाली में 5472 और दूसरी में 5280 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा की सामग्री का वितरण कर दिया। संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया। बुधवार को केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक को बारीकियां समझाई गई। जीआईसी में प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराते हुए शुचिता बनाए रखने पर जोर दिया।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि केंद्र पर आने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को मूल आईडी को दिखाना होगा। केंद्र में आईडी की फोटो कॉपी जमा करनी होगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से फोटोकॉपी लेकर आने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क की होगी स्थापना, परिवहन निगम भी तैयार
-परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए बरेली मोड़, रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। जहां पर उनकी मदद कर केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। दूसरी ओर परिवहन निगम ने भी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को परीक्षा को देखते हुए बसों का इंतजाम किया है। जिस रूट की सवारी होगी, वहां के लिए बस को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें