फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के अर्दली के बेटे की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 24 Jan 2016 07:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 डीएम कंपाउंड में रहने वाले एडीएम प्रशासन के अर्दली निरंकार मिश्रा के 24 वर्षीय पुत्र अंकित मिश्रा की शनिवार की रात गोविंदगंज रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जेब में मिले एक कागज पर लिखे नंबर के आधार पर परिवार वालों से संपर्क किया गया। हादसे की खबर सुनकर मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
मृतक के पिता निरंकार ने बताया कि अंकित हरिद्वार में मेडिकल सेल्स का काम करते थे। करीब डेढ़ महीना पहले अंकित हरिद्वार से वापस आ गया था। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अंकित बगैर बताए घर से निकल गया। जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सुबह जीआरपी को किसी राहगीर ने रेलवे क्रासिंग पर शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जीआरपी ने जेब में मिले एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से मृतक के परिवार वालों से संपर्क किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
हादसे से अंकित के घर में मचा कोहराम
अंकित अपने परिवार में सबसे बड़ा था। छोटा भाई आयुष और छोटी बहनें आभा और आकांक्षा पढ़ाई कर रही हैं। बेटे की मौत से मां अनीता का रो-रोककर बुरा हाल हो गया है। निरंकार बेटे की मौत से टूट गए हैं। वह रोते हुए कह रहे थे कि अब उनकी आंखों का आपरेशन कौन कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें