फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला पंचायत की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, वित्त मंत्री ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला पंचायत की शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूची मुख्यमंत्री को भेजने के लिए निर्देशित किया। बैठक में 220 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई विभागों की समीक्षा हुई। वर्ष 2025-26 के लिए 76.71 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट व वर्ष 2026-27 के लिए 53.22 करोड़ रुपये का मूल बजट आय-व्यय पक्ष सहित सदन में प्रस्तुत किया गया। इसे सर्वसहमति से पारित कर दिया गया।
इसके अलावा अन्य प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में खनन स्थल से 100 मीटर तक जिला पंचायत के खनन परिवहन शुल्क वसूलने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। वित्त मंत्री ने अवैध प्लाॅटिंग रोकने और 300 वर्ग मीटर से अधिक के भवनों का नक्शा पास कराने के लिए कहा। जिला पंचायत सदस्य कुसुम मिश्रा के प्रतिनिधि नीरज मिश्रा ने जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए मार्गों की मरम्मत कराने, कुर्रियाकलां नहर में पानी छोड़ने, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें