फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के मामले में कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस कार्यालय में तहरीर रिसीव कराई गई। वहां से इसे थाने भेजा जाएगा। तब रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के गांव मझारा बढ़ऊ निवासी संतराम कश्यप ने दिसंबर में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। सीडीओ की जांच में खुलासा होने के बाद 14 फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र निरस्त कर दिए गए थे। डीएम ने फर्जीवाड़ा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को चार दिन के बाद पूरे दिन चली माथापच्ची के बाद देर रात में तहरीर दी गई। इसमें छह से सात लोगाें को आरोपी बनाया गया है।

तहरीर में संशोधन कर दोबारा से भेजी, फाइलें भी उपलब्ध कराईं
चिकित्सा प्रतिपूर्ति में खेल सामने आए कई दिन बीतने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस कार्यालय में तहरीर दी गई। प्रार्थना पत्र से संतुष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने लौटाते हुए संशोधन कर दोबारा से मांगा है। विभाग ने पुलिस को फाइलों समेत अन्य डाटा भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


प्रतिपूर्ति मामले में तहरीर में संशोधन कर दोबारा से भेजा गया है। उसमें सारी डिटेल दी गई है। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में तहरीर भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
-
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर प्राप्त की गई। इसमें रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
- देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें