फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एनएचएम की टीम ने मेडिकल कॉलेज में देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करती एनएचएम की स्टेट टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर जिले में सक्रिय स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय टीमों ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ तिलहर और बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं परखीं। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने कई स्वास्थ्य उपकेंद्रों और जन आरोग्य मंदिरों पर जाकर वहां के अभिलेख जांचे और मरीजों से वहां मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की स्टेट टीम के डॉ. अरुण कुमार ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। सबसे पहले उन्होंने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। डॉक्टर से वहां भर्ती बच्चों के बारे में जाना। इसके बाद उनके समक्ष आ रही परेशानियों के बारे में भी पूछा।
टीम ने एनआरसी, लेबर रूम, मेल मेडिसिन विभाग और आईसीयू का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए कहा। साथ ही उपकरणों को भी देखा। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह, डॉ. एमपी गंगवार, ललित मोहन, मोहम्मद रईस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में परखीं चिकित्सा सुविधाएं
तिलहर। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल राजकुमार साहू और अभिषेक चौधरी ने रविवार को राजनपुर, कुंवरगंज, रमापुर और मोहल्ला सैयदबाड़ा की पीएचसी पर जाकर वहां दवा वितरण व्यवस्था, दवाओं के स्टॉक और मरीजों से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की।
उन्होंने वर्ष भर में आए मरीजों, ओपीडी और जांचों से संबंधित अभिलेख जांचे। टीम ने इस वर्ष किए गए विभिन्न आपरेशन, सामान्य प्रसव, टीकाकरण, टीबी मरीजों को दी जा रही दवाओं का ब्योरा भी संकलित किया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा, अनुराग गुप्ता, अभिषेक जौहरी,फार्मासिस्ट संजीव कुमार, प्रिंस पांडेय आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
बंडा। दो सदस्यीय टीम ने रविवार को सीएचसी समेत सभी पीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ वेलनेस सेंटरों का जायजा लिया। टीम में शामिल लखीमपुर खीरी में तैनात विभाग के जिला लेखा प्रबंधक सतपाल सिंह और सीतापुर के जिला लेखा प्रबंधक शिशिर श्रीवास्तव ने आयुष्मान केंद्रों को भी निरीक्षण के दायरे में लिया। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानने का प्रयास किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि निरीक्षण में शासन की टीम को कहीं कोई खामी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें