फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नववर्ष पर गीतों व नृत्य की धूम

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नव वर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नववर्ष पर वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड ने प्रताप एन्क्लेव स्थित स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। लाइव संगीत, समूह नृत्य, म्यूजिकल चेयर, क्विज, अंत्याक्षरी समेत विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुई। दीपमाला रस्तोगी को इवनिंग स्टार सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

प्रशांत वर्मा व नेहा वर्मा को सर्वश्रेष्ठ कपल चुना गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मोना शुक्ला व अपूर्व अग्रवाल संयुक्त विजेता रहे। क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में पुनीत मिश्रा, सचिन गुप्ता, कंचन वर्मा, वैभव वर्मा, कौशल शुक्ला, मधु मिश्रा, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। किड्स प्रतियोगिता में स्पर्श शुक्ला, सान्वी वर्मा व वंदिता गुप्ता विजेता रहीं। ग्रुप प्रवक्ता कौशलेंद्र मिश्रा, अभिनय गुप्ता, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार इंडियन डांस एकेडमी में भी नए साल का जश्न मनाया गया। निदेशक नवनीत शर्मा ने बच्चों के साथ केक काटा। इसके बाद बच्चों ने गीतों पर धूम मचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें