फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक से सात जून तक गर्रा नदी पर बने नए पुल का होगा वर्टिकल लोड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ से हरदोई बाईपास के बीच गर्रा नदी पर बने नए पुल की वर्टिकल जांच एक से सात जून तक होगी। दिल्ली आईआईटी की टीम ताइवान के सेंसर से लोड टेस्ट करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पुराने पुल का लोड टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक गर्रा नदी के पुल की जांच के लिए 29 मई को आईआईटी दिल्ली की टीम शाहजहांपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद उपकरणों आदि की व्यवस्था करने के बाद टीम एक जून से वर्टिकल लोड टेस्ट करेगी। ताइवान सेंसर के माध्यम से लोड टेस्ट किया जाएगा।
इसकी रिपोर्ट के आधार पर नए पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा। इसके बाद पुराने पास में बने पुराने गर्रा पुल पर आवागमन बंद कर उसका भी लोड टेस्ट किया जाएगा। पीडी एनएचएआई सौरभ चौरसिया ने बताया कि नए पुल की वर्टिकल टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा। इसके बाद पुराने पुल का लोड टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें