फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के सामने लेटा आरपीएफ का सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली 13151 कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस को नजदीक आता देखकर पूर्वाेत्तर रेलवे की आरपीएफ चौकी पर तैनात सिपाही प्रदीप कुमार रेलवे ट्रैक पर लेट गया। उसे साथी सिपाही व सीआईटी ने रेलवे लाइन से हटाकर जान बचाई। वह 14 दिन बाद घर से लौटने पर इज्जतनगर स्थित कार्यालय में पेशी पर भेजे जाने से नाराज था।
विज्ञापन

पीलीभीत पोस्ट की शाहजहांपुर स्थित आरपीएफ पुलिस चौकी पर सिपाही प्रदीप कुमार तैनात है। 12 मई को वह चौकी प्रभारी को सूचना दिए बिना ही घर चला गया था। बिना अवकाश लिए घर जाने पर उसकी गैरहाजिरी की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी। बताते हैं कि सोमवार को वह ड्यूटी से लौटकर आया तो उसे इज्जतनगर स्थित मंडल कार्यालय पर जाकर अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा गया था।
शाम करीब चार बजे वह चौकी के एक सिपाही के साथ कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस से बरेली जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ा था। अपलाइन पर ट्रेन नजदीक आती देखकर प्रदीप अचानक से जान देने के इरादे से रेलवे लाइन पर लेट गया। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर खलबली मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़े सीआईटी केके यादव भी रेलवे ट्रैक को पार कर दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और आरपीएफ के सिपाही और यात्रियों की मदद से प्रदीप को रेलवे लाइन से हटाया।
विज्ञापन

इस बीच जीआरपी का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। वे उसे लेकर थाने पर आ गए। उससे पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर जीआरपी रेहान अली ने बताया कि सिपाही के गैरहाजिर रहने पर वह पेशी पर जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पर लेट गया था। पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। वह बीसलपुर आए हुए हैं। लौटने पर जानकारी की जाएगी।
-
पारिवारिक रूप से परेशान होने का अनुमान
रेलवे ट्रैक पर लेटकर जान देने का प्रयास करने वाला सिपाही प्रदीप पारिवारिक रूप से परेशान होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि वह ड्यूटी करते हुए अचानक बिना बताए ही घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें