फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना किताबों के आज से शुरू होगा नया शैक्षिक सत्र

Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के नए सत्र का मंगलवार से आगाज हो जाएगा। तमाम दावों के बावजूद पहले दिन से बच्चों को किताबों का वितरण नहीं हो पाएगा। अध्यापक स्कूल को सजाकर बच्चों का रोली से तिलक कर स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


जिले में करीब 27 सौ परिषदीय विद्यालयों में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल चलो अभियान के तहत पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा। पहले दिन मंगलवार को विद्यालयों को फूल-पत्ती, रंगोली, झंडियों, गुब्बारों से सजाया जाएगा।
विद्यालय आने वाले बच्चों का रोली-चंदन का टीका लगाकर, पुष्प देकर और माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए रुचिकर व्यंजन जैसे हलवा या खीर बनाया जाएगा। द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर शिक्षक एक दिन पहले ही स्कूल पहुंचकर तैयारी शुरू कर देते हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी अवकाश पड़ने के कारण शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर तैयारी नहीं कर सके। शिक्षक सुबह जल्दी स्कूल पहुंचकर तैयारियों को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

-
बच्चों तक किताबें पहुंचने में समय लगेगा
बीएसए का दावा है कि पहले दिन से किताबों का वितरण शुरू हो जाएगा। हालांकि, बच्चों तक किताबें पहुंचने में समय लगेगा। उम्मीद है कि पहले चरण में यानी 15 अप्रैल तक बच्चों तक किताबें पहुंच जाएंगी। जिले के 1805 प्राइमरी, 516 जूनियर और 442 कंपोजिट स्कूल के बच्चों के लिए किताबें लालपुर गोदाम में पहुंच गईं थीं। कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के लिए हिंदी माध्यम की 1477995, अंग्रेजी माध्यम में 77939 व उर्दू माध्यम में 14411 किताबें आईं थीं। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए एनसीईआरटी की किताबें आएंगी। इसमें अभी समय लगेगा। सबसे बड़ी समस्या गोदाम से किताबें ब्लॉकों में बीआरसी में पहुंचाने की है। बीएसए ने सभी बीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे किताबों को बीआरसी में पहुंचाने का प्रबंध करें। बीआरसी से स्कूलों में किताबें भेजी जाएंगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि एक अप्रैल से ही किताबों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।

कलक्ट्रेट में होगा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली कॉलेज के मैदान से किया जाएगा। इसका सजीव प्रसारण पूर्वाह्न 11:40 बजे से किया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। सभी विकास खंड, गांव-मोहल्ले में हाउस होल्ड सर्वे का कार्य किया जाएगा। इसके तहत स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। उन बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें