फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाबार्ड टीम ने डीसीबी का निरीक्षण कर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अटल सभागार में चेयरमैन डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। नाबार्ड की निरीक्षण टीम और बैंक प्रबंधन के बीच गहन मंथन हुआ।
विज्ञापन

निरीक्षण अधिकारियों ने बैंक की वित्तीय स्थिति के कुशल प्रबंधन और उसे और अधिक सुदृढ़ बनाने की नीतियों पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने बैंकिंग विनियमन के तहत आवश्यक विभिन्न अनुपालनाओं की समीक्षा करते हुए बैंकिंग क्षेत्र में आने वाले संभावित जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। जिससे बैंक की कार्यप्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखा जा सके।
चेयरमैन ने नाबार्ड अधिकारियों के सुझावों का स्वागत करते हुए बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और खाताधारकों के हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान एआर कॉपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, जीएम सौरभ द्विवेदी, डीसीबी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति,नाबार्ड के निरीक्षण अधिकारी अनमोल त्यागी, बैंक डायरेक्टर अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें