खुदागंज। मतदाता सूचियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में कैंप लगाकर नो मैपिंग श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं के जरूरी फार्म जमा कराए गए।
कैंप में बूथ संख्या 60 से लेकर 98 तक के उन मतदाताओं को बुलाया गया, जिनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं होने के कारण नोटिस जारी किए गए थे। ऐसे सभी लोगाें की कैंप लगाकर सुनवाई की गई। इसके साथ ही उनके फार्म और पहचान के प्रमाणपत्र जमा किए गए।
उप राजस्व अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनसे कहा गया है कि वे अपने सभी जरूरी प्रपत्र समय से जमा कर दें। इस दौरान, पूर्व सभासद राजेश बाथम, लवकुश यादव, शिवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद