फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भतीजे और रिश्तेदार युवक को छोड़ किसी तीसरे से बात करने पर की थी हत्या

Mon, 17 Feb 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में गर्भवती चाची की हत्या में शामिल उसके भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में रिश्तेदार एक और युवक की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों के महिला से अवैध संबंध थे। किसी तीसरे युवक से बात करने पर उन्होंने गला दबाकर महिला को मार डाला था।
विज्ञापन


देहरादून में राज-मिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी यहां अपनी तीन बेटियों के साथ रहती थी। शुक्रवार की रात 12:30 बजे तीन महीने की गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति ने अपने ऑटो चालक भतीजे पर दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। वादी ने बताया था कि वारदात के समय उनका सगा भाई मकान के दरवाजे पर खड़ा था। इधर, पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में वारदात को अवैध संबंधों के चलते अंजाम देने की बात सामने आई।

कटरा थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने देर रात खैरपुर चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब भतीजे ने एक और रिश्तेदार युवक का नाम लिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों युवक खर्च के लिए महिला को रुपये देते थे। इसके बावजूद महिला किसी तीसरे व्यक्ति के संपर्क में आ गई। महिला के भतीजे ने रिश्तेदार युवक के साथ आकर पहले उसे समझाया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। इस पर गुस्से में आकर दोनों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

-

घंटों तक मोबाइल फोन रहता था व्यस्त

-आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब पांच साल से उनके बीच संबंध थे। इस बीच रिश्तेदार युवक भी चाची के संपर्क में आया। दोनों युवक उससे बातचीत करने लगे। इस बीच तीसरे व्यक्ति से भी महिला कॉल पर बातचीत करने लगी। आरोपी ने बताया कि वह कॉल लगाता तो घंटों तक चाची का मोबाइल व्यस्त रहता था। कई दिन तक चाची उससे बात नहीं करती थी। इसको लेकर कई बार उसे समझाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी भतीजा अपने रिश्तेदार युवक के साथ 14 फरवरी की रात उसको घर में समझाने गया था। दूसरा युवक महिला को मौसी बोलता था। दोनों ने महिला से कहा कि हम दोनों की बनकर रहो। तीसरे व्यक्ति से बात मत करो। महिला ने इन्कार कर दिया। इस पर गुस्से में आकर दोनों ने महिला का गला दबा दिया और मौके से भाग गए।

मृतका के पति ने भतीजे व अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के पकड़े जाने पर आरोपी भतीजे ने रिश्तेदार युवक का नाम भी बताया है। पुलिस ने उसकी तलाश को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-मनोज अवस्थी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें