फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक शोरूम के डीलर ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित एकेसी बजाज बाइक शोरूम के डीलर विवेक सिंह ने रोजा थाना क्षेत्र के गांव मुकरमपुर स्थित अलंकार आटोमोबाइल्स के स्वामी लवकुश कुमार, संतोष कुमार व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि फर्म ने जिले में व्यापार के लिए कई अधिकृत विक्रय प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। फर्म ने वर्ष 2024-25 व 2025-26 के लिए व्यापारिक अनुबंध लवकुश कुमार के साथ किया। अनुबंध की सभी शर्तों को पढ़कर हस्ताक्षर किए। इसके बाद लवकुश वाहनों को ले जाकर बेचने लगे।
आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ग्राहकों व फर्म को गुमराह किया गया। बाइकों के दो-दो बार फाइनेंस कराए गए। डीलर विवेक सिंह ने बताया कि ग्राहकों की शिकायत पर पिछले वर्ष तीन दिसंबर को लवकुश से पूछताछ की तो उसने साथियों संग आकर गालियां दीं। फर्म पर लगे सीसी कैमरों को बंद कर मारपीट व तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

लवकुश पर लगभग 27,06,682 रुपये बकाया है। 17 बाइकें भी उसके पास हैं। आरोप हैं कि लवकुश ने अधिकतर बाइकें कूटरचित दस्तावेजों को तैयार कर बेची हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें