फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक ने डीएम को बताई राजीव चौक पर जाम की समस्या

Thu, 22 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। विधायक चेतराम ने राजीव चौक पर लगने वाले जाम की समस्या से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने मौके पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




राजीव चौक पर मैगलगंज पूरनपुर हाईवे और शाहजहांपुर पलिया हाईवे आकर मिलते हैं। यहां से निगोही और कस्बे के अंदर जाने के लिए रोड भी है। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और विधायक चेतराम राजीव चौक पर जाम को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।

बुधवार को बंडा से आने के बाद विधायक ने डीएम के साथ राजीव चौक पर रुककर डीएम को जाम की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि तालाब में डूबने के बाद एक युवक को सीएचसी ले जाने के दौरान वाहन जाम में फंसने से युवक की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। डीएम ने कहा कि समस्या का जल्द ही निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें