शाहजहांपुर। कटरा विधानसभा से विधायक वीर विक्रम सिंह की शिकायत पर अनुपस्थित मिले प्राथमिक स्कूल बोझी विकासखंड कलान के इंचार्ज अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। विधायक ने वीडियोकॉल के जरिये स्कूल की स्थिति को बीएसए को दिखाया था।
विज्ञापन
विधायक दोपहर 12:45 बजे स्कूल पहुंचे तो वहां प्रधानाध्यापक नहीं मिले। इसके बाद विधायक ने बीएसए को पूरे मामले से अवगत कराया। बीएसए ने शिक्षक मोहम्मद अनस के मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनस पर विभागीय आदेशों की अवहेलना करने व बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उन्हें निलंबित करते हुए बीआरसी मिर्जापुर से संबद्ध कर दिया है।
बीएसए ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय खुटार नंबर एक की शिक्षामित्र तरन्नुम शाहीन 21 जून से लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। उन्हें भी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। संवाद