फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीमेंट फैक्टरी की 132 केवीए लाइन आज होगी चालू, एसडीओ ने किया सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में सीमेंट फैक्टरी के लिए बनाई गई 132 केवीए हाईटेंशन लाइन पर शनिवार को सुबह दस बजे के बाद किसी भी समय करंट देकर चालू कर दिया जाएगा। हाईटेंशन लाइन को ऊर्जीकृत करने से पहले विद्युत निगम के उपखंड अभियंता कैलाश नाथ यादव ने उन सभी गांवों के ग्रामीणों को लाइन के टावरों से दूर रहने के लिए सचेत किया है, जहां से होकर यह लाइन निकाली गई है।
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि यह लाइन यहां के 132 केवीए उपकेंद्र से मोहल्ला हिंदू पट्टी, रुजवारी, दोदराजपुर, डभौरा, अमानपुर, नवदिया धूसर, सरेली, सलेमाबाद, गुलचंपा, नजरपुर, बरखेड़ा हवेली, हाजीपुर, फतेहपुर खुर्द, इस्माइलपुर उर्फ नवादा, अवायजपुर उर्फ कालाबोझ, आलमपुर, बतलैया, माई चक, खिरिया सकटू, बीरमपुर, मरेना, मीरानपुर कटरा, खजुरिया, पौकी, कसरक, सालपुर और नवदिया होते हुए सीमेंट फैक्टरी तक पहुंचाई गई है।
उन्होंने बताया कि लाइन के दोनों ओर 27 मीटर चौड़ा सुरक्षा कारीडोर बनाया गया है। एसडीओ ने इन सभी गांवों के ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि लाइन के कारीडोर में जाने, टावरों को स्पर्श करने अथवा उन पर चढ़ने का प्रयास नहीं करें और अपने पशुओं को भी उधर नहीं जाने दें। लाइन के पास पौधरोपण से भी बचें। अन्यथा की स्थिति में कोई हादसा अथवा हानि होने पर यूपी पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड जवाबदेह नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें