फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशीली दवा सुंघाकर ई-रिक्शा और नकदी ले गए बदमाश

विज्ञापन
जहरखुरान गिरोह का ​शिकार ई रिक्शा चालक बड़ागांव के छोटेलाल। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव बड़ागांव निवासी ई-रिक्शा चालक छोटेलाल को नशीली दवा सुंघाकर बदमाश उनसे नकदी और ई-रिक्शा लेकर भाग निकले। परिजनों की सूचना पर पुलिस छोटेलाल को गांव उदारा गौंटिया के पास से थाने लाई और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

छोटेलाल ने बताया कि 24 फरवरी को वह ई-रिक्शा लेकर पुवायां आए थे। दिन में साढ़े दस बजे पुवायां के राजीव चौक पर एक युवक मिला और निगोही से छह सवारी पुवायां लाने के लिए 600 रुपये में ई-रिक्शा तय किया। छोटेलाल के पास 1770 रुपये थे और दो हजार रुपये उन्होंने बैंक से निकाले थे।
पुवायां निगोही रोड पर युवक ने उनको कुछ सुंघा दिया, जिससे वह होश खो बैठे। वह रात में सड़क किनारे पड़े रहे। घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को छोटेलाल ने राहगीर से कॉल कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

छोटेलाल के कपड़े घाटबोझ नहर के पास मिले। पैंट की अंदर की जेब में एक हजार रुपये भी मिले। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच कर धाराओं की बढ़ोतरी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें