फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की माैत के मामले में बहन ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जिगनेरा गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में युवक मनोज की मौत के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया, जब उसकी बहन पाकीजा ने गांव की तीन महिलाओं सहित सात लोगों पर भाई को शराब पिलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पाकीजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव के ही चार लोग उसे घर से बुला ले गए और उसे शराब पिलाई। बाद में आरोपियों समेत उनके घर की तीन महिलाओं ने मनोज को काफी मारा-पीटा। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद मनोज घर पहुंचा और रात करीब दस बजे किसी को बताए बिना बाहर चला गया।
मंगलवार को सुबह गांव से बाहर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। बहन का आरोप है कि पिटाई से क्षुब्ध होकर उसके भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, लेकिन मनोज की बहन ने तहरीर में जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें