फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरेराह महिला की चेन छीनकर भाग गया बदमाश

Sun, 01 Dec 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला जेल के सामने मंदिर के पास ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी महिला के गले से चेन खींचकर एक बदमाश भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की दो टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर कॉलोनी निवासी प्रीति त्रेहन पत्नी सुमित त्रेहन शुक्रवार शाम करीब 6:45 बजे जेल के सामने मंदिर के पास बच्चों के साथ ई-रिक्शा का इंतजार कर रहीं थीं। वहां पर खड़े एक युवक ने झपट्टा मारकर प्रीति के गले से सोने की चेन खींच ली और भाग गया।
प्रीति के चिल्लाने पर मौके पर भीड़ लग गई। महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें