फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घूरने पर खौल उठा था खून, इसलिए कर दी हत्या

Sun, 01 Dec 2024 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नन्हे। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलक समारोह में बुजुर्ग के सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक, बुजुर्ग राजेंद्र उसे घूर रहा था। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मूड़ा हारिस में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में रहने वाले दिव्यांग राजेंद्र मकान के सामने रहने वाले रमेश सिंह के बेटे झबड़ू के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां कुर्सी पर बैठे लोगों के साथ राजेंद्र बातचीत कर रहे थे। तभी गांव में रहने वाला नन्हें अपने साथियों के साथ आया। इस दौरान अचानक राजेंद्र के सिर पर फावड़े से वार करने शुरू कर दिए। इससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सिंधौली पेट्रोल पंप के पास से आरोपी नन्हें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी नन्हें ने बताया कि राजेंद्र ने चार साल पहले उसके खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। नन्हें के मुताबिक, वह जब भी राजेंद्र के घर के सामने से निकलता था तो वह उसे बहुत ही टेढ़ी नजर से देखता था। वारदात के दिन नन्हें उसी मुकदमे की तारीख से शाहजहांपुर से लौटा था।
घर आने के बाद वह फावड़ा लेकर खेत में लगी गोभी की फसल देखने चला गया। गुड़ाई के बाद वह राजेंद्र के घर के सामने से निकला तो वह उसे घूरने लगा। उसने एतराज जताया तो राजेंद्र ने गाली दे दी। नन्हें के मुताबिक, राजेंद्र ने उस पर हमला करना चाहा तो उसने राजेंद्र के सिर पर फावड़ा मार दिया। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागकर गांव के उत्तर आलमपुर की तरफ चला गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें