फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने भटपुरा रसूलपुर गांव में रात्रि चौपाल में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
सिंधौली के गांव भटपुरा रसूलपुर में रात्रि चौपाल में मौजूद प्रभारी मंत्री, डीएम व एसपी। स्रोत :
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शनिवार रात को सिंधौली के ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी निजी और सार्वजनिक समस्याओं को सुना। यह चौपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


मंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम’ पर आधारित समेकित जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित चौपाल में जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने ग्रामीणों को विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
इस दौरान मंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नवजात को अन्नप्रास कराकर पोषण के महत्व पर भी जोर दिया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें