होली एंजिल्स स्कूल में शनिवार को 15वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिशप इग्नेशियस डिसूजा और विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल तरुण मिश्रा ने स्कूल की अध्यक्ष सिस्टर तारा, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर के साथ दीप जलाकर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कुछ कार्यक्रम पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा को भी समर्पित थे, जिनकी प्रशंसा अतिथियों ने की। इस मौके पर अतिथियों ने नावेद हसन, जगदीप सिंह आदि मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में प्रेयर डांस, बम-बम बोले, मस्ती में डोले आदि गीतों के अलावा कामचोर नौकर, मोहन की परीक्षा, बाइबिल आदि प्ले सर्वाधिक सराहे गए।
प्रधानाचार्य सिस्टर ऐनी की देखरेख में हुए समारोह में उप प्रधानाचार्य सिस्टर सरोज ने आभार व्यक्त किया। विनीत आनंद और मोहिनी सिंह के संचालन में हुए समारोह में रोशनी, प्रभा, वसंती, निरुपमा, तृप्ति, नीलम खत्री, सुधापानी, नीना शर्मा, जयमाला बेरी, सौरभ श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, विवेक सिंह, विनीत बेली, हेमा, अमिता, अरशीन, फरीदा, तौहीद आदि का योगदान रहा।