फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने चेक किए मेडिकल और पेट्रोल पंप

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात एसडीएम सलिल कुमार पटेल और सीओ उमेश शर्मा ने मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और मोबाइल शॉप का निरीक्षण दिया। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले नगर के मेडिकल स्टोर चेक किए। एसडीएम ने बताया कि पुवायां मेडिकल हाल के स्वामी आदेश गुप्ता अपना ड्रग लाइसेंस नहीं दिखा सके। दुकान में कैश मेमो भी नहीं मिला। एक्सपायर दवाएं टेबिल पर रखी मिलीं। मेडिकल स्टोर का कोई रिकार्ड भी नहीं मिला। प्रेम मेडिको पर भी रिकार्ड सही मिला। 
विज्ञापन

गांव भटपुरा चंदू के देवी पेट्रोलियम पंप पर पेट्रोल डीजल की शुद्धता और माप सही पाई गई, लेकिन अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिला। आग बुझाने के सिलेंडर निर्धारित स्थान पर नहीं रखे थे। इसके अलावा पुवायां के ओम साईं मोबाइल शॉप पर टिन नंबर नहीं मिला। दुकान स्वामी शिप्रा गुप्ता ने बताया कि टिन नंबर के लिए आवेदन किया गया है। एसडीएम ने कहा कि खामियां पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें