फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौतापुर में नगदी जेवर सहित दो लाख का माल चोरी

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात चोरों ने गांव रौतापुर कलां निवासी अमित मिश्रा के घर से नगदी जेवर सहित दो लाख का माल चोरी कर लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अमित मिश्रा ने दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार रात चोर दीवार के सहारे छत से होकर मकान में आ गए। चोरों ने बरामदे में फ्रिज के ऊपर रखी कमरे और सेफ की चाबी उठाकर ताला खोल लिया। चोर अलमारी में रखी 75 हजार की नगदी, तीन अंगूठी, दो लर, दो जोड़ी झाले, एक मांगबेंदा, एक नथ, दो जोड़ी पायलें, दो सिक्के आदि घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा देख उसे चोरी का पता लग सका। इसके बाद उसने मामले की तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जांच में पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें