फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महापौर ने खुद नाली की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 12 Mar 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
महापौर अर्चना वर्मा ने ​​खिरनीबाग क्षेत्र के मार्गाें का निरीक्षण का सफाई व्यवस्था देखी। स्रोत 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए महापौर अर्चना वर्मा ने सफाईकर्मियों व पार्षदों के साथ मिलकर श्रमदान किया। नाला-नालियों की सफाई करने के साथ ही ईंट-पत्थर, कंक्रीट आदि को ककरा में बने सेंटर में भिजवाया।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर चल रहे सफाई अभियान का महापौर अर्चना वर्मा ने मंगलवार सुबह छह बजे निरीक्षण किया। नगर निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों के अतिरिक्त लाट साहब के जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित समेत अन्य स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी नाला-नाली आदि की तलीझाड़ सफाई कराएं।
प्रमुख मार्गों पर चूने का छिड़काव कराएं। महापौर ने जनता से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था मेंं नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें। कूड़ा सड़कों पर न फेंके। गोबर नाली में न बहाएं। उन्होंने नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा को भी निर्देशित किया कि होली से पूर्व ही नगर क्षेत्र के समस्त मार्गों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि लाट साहब के जुलूस मार्गों पर ईंट, पत्थर, रोड़ा, कंक्रीट आदि न रह जाए।
विज्ञापन

महापौर ने पार्षदों के साथ नगर निगम क्षेत्र में बने डिवाइडर व पुलों को साफ करने के लिए स्वीपिंग मशीन भी चलवाई। पार्षद राजेश गंगवार, कृष्णकुमार सक्सेना, संजय कुमार, सीमा यादव, नरेंद्र गुरु, नीतू सिंह, पिंटू, एहसान खान, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें