फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमपान निषेध दिवस पर विशेष : सिगरेट का शौक युवाओं को बना रहा ब्लड प्रेशर का मरीज

Wed, 12 Mar 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 12 मार्च को धूमपान निषेध दिवस है। सिगरेट और बीड़ी का धुआं लोगों को बीमारी बांट रहा है। इसके सेवन से अधिकतर लोग ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


शौक के चलते सिगरेट का धुआं उड़ाना युवाओं को भारी पड़ रहा है। तंबाकू की वजह से लोगों में बीपी की समस्या बढ़ गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना ही ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर आते हैं। इसमें युवा भी शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की मानें तो सिगरेट-बीड़ी के धुएं से फेफड़े संबंधित रोग, अस्थमा, सीओपीडी, कैंसर, संक्रमण आदि होने की आशंका रहती है। सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर लोग आते हैं।
बदलते जीवनशैली की वजह से युवा भी इसकी चपेट में आते हैं। शुरुआत में सिर भारी रहना, सिरदर्द होना और बाद में ह्दयघात व किडनी फेल होने का डर रहता है। सिगरेट और बीड़ी का धुआं पीने वाले के साथ ही दूसरे व्यक्तियों को भी प्रभावित करता है। सिगरेट पीने से याददाश्त कम होने, असमय मृत्यु का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

-
धुएं से ये होता है नुकसान

-धुएं की वजह से अस्थमा हो सकता है।
-सांस फूलने लगती है, फेफड़े, मुंह व गले का कैंसर होता है।

-सांस की नली व ऑक्सीजन को बदलने वाले कारक नष्ट हो जाते हैं।

-सिगरेट और बीड़ी का धुआं शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। कई तरह के रोग होने की संभावना रहती है। मधुमेह की चपेट में युवा काफी आ रहे हैं।

डॉ. एमएल अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन
========
केस एक-
-एक कांवेंट स्कूल में पढ़ने वाला 19 वर्षीय युवक साथियों के साथ सिगरेट पीने लगा। इस बीच उसके सिर में दर्द की समस्या हुई। बीपी जांचा तो वह अधिक निकला।
-
केस टू-
-राजमिस्त्री का काम करने वाला 22 वर्षीय युवक बीड़ी का सेवन करने लगा था। दिन में कई बीडी पीने से उसके स्वास्थ्य पर असर पड़ा। जांच कराने पर ब्लड प्रेशर और फेफड़ाें में संक्रमण निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें