फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने से 4.4 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

विज्ञापन
सोमवार को शहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का असर यहां भी दिखाई दे रहा है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। हालांकि सुबह बादल के असर से न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि आई। इधर वायुदाब 30 मिलीबार बढ़ने से मंगलवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक पूर्वी हवा चल रही है और वायुदाब 30 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से मंगलवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें