फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठ फीट से अधिक न हो ताजिया की अधिकतम ऊंचाई

Fri, 19 Jun 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुहर्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ ही ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर स्पष्ट किया गया है कि ताजिया की अधिकतम ऊंचाई आठ फीट से ज्यादा न हो।
विज्ञापन

शाहबाजनगर और पुवायां में विद्युत तारों, साफ-सफाई और नालियों में गंदगी की समस्याओं पर चर्चा हुई। एडीएम ने कहा कि धार्मिक झंडों की अनुमति है, लेकिन किसी अन्य देश का झंडा या गैर-परंपरागत सामग्री वर्जित रहेगी। गैर-परंपरागत जुलूस न निकालें और ढोल-ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए एसडीएम को पूर्व सूचना दें। किसी भी समस्या के लिए 9415901747 पर संपर्क करें। एसपी सौरभ दीक्षित ने बैठक में कहा कि जुलूस के दौरान शस्त्र, भाला या अन्य खतरनाक वस्तुओं का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। दुर्घटना का कारण बनने वाली सामग्री ले जाने पर भी रोक रहेगी। सीओ रोजा और सीओ तिलहर को राजमार्ग पार करते समय जुलूस को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि छोटे ताजिया को बड़े ताजिया के साथ ले जाया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों से ऐसे जुलूस न निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें