फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 13 व्यापारियों की शहादत को याद किया

विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में दिवंगत व्यापारियों को श्रद्धांजलि देते व्यापारी। स्रोत: सं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट ने व्यापारी शहीद व समर्पण दिवस को बहादुरगंज स्थित कार्यालय पर मनाया। इस बीच शहीद हुए 13 व्यापारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन हित में बेहतर कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि व्यापार जगत के लिए संघर्ष करते हुए पुलिस की लाठियां व दमन की परवाह नहीं करते हुए 13 व्यापारियों ने अपनी जान न्योछावर कर दी। पहली शहादत हरीश अग्रवाल ने लखनऊ में 26 मई 1979 को दी थी।
दुआ ने कहा कि 13 व्यापारियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगा। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, शाहनवाज खां, सुमित चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश गुलाटी, गौरव अरोड़ा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, सुल्तान अहमद खां, नाजिम खां, सुनील गुप्ता, अतुल गुप्ता, सतनाम चावला, लक्ष्मण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें