फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.85 करोड़ से किसानों के आंसू पोछने की तैयारी

Sun, 05 Apr 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दौरान बेमौसम बारिश से हुए फसली नुकसान से जिले के किसान उबर भी नहीं पाए कि हाल ही में दोबारा हुई बारिश से रही-बची फसलें चौपट हो गई। पहले दौर की बारिश में महज 25 फीसदी फसली नुकसान आंकने वाले प्रशासनिक अधिकारी भी मानते हैं कि दोबारा हुई बरसात से नुकसान बढ़कर 40 फीसदी हो गया है। इसलिए किसानों के आंसू पोंछने केलिए शासन से आपदा राहत मद में 16.85 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि गत मार्च माह के अंतिम सप्ताह में प्रशासन ने जिले के किसानों को फसली मुआवजा देने के लिए शासन को 3.71 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी थी। दरअसल, उस वक्त 2335 राजस्व गांवों में कराए गए गाटा वार सर्वे में रबी सीजन की गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि 64861.06 हेक्टेयर फसलें असमय की बारिश से प्रभावित पाई गईं। बावजूद इसके प्रशासन ने फसली नुकसान केवल 25 फीसदी आंका और उसी के अनुरूप शासन से धनराशि की मांग की थी।
उधर, पिछले दो दिन में मौसम के बिगड़ैल तेवर से रही-बची फसलें भी चौपट हो गईं। फसलों पर दूसरे दौर की आंधी-बारिश का असर जांचने के लिए तीसरी बार कराए गए सर्वे से फसली नुकसान 15 प्रतिशत बढ़ जाने की पुष्टि हो गई। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों और कृषि विभाग से मिली हालिया रिपोर्ट से पता चला कि जिले में फसलों को 40 प्रतिशत नुकसान हो चुका है। एडीएम के अनुसार इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर शासन को 16.85 करोड़ रुपये की संशोधित डिमांड भेजी गई है जिसमें पहले मांगी जा चुकी धनराशि भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें