फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निरोगी काया का दिया मंत्र

विज्ञापन
भारतीय योग संस्थान के कार्यक्रम में योग के आसन करते साधक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दयानंद योग केंद्र पर पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न आसनों से निरोगी काया का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन

समारोह का आरंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ.विजय पाठक, उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रांतीय मंत्री व जिला प्रधान पवन सिंह और केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने दीप जलाकर किया। डॉ.देशबंधु ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। सुनील सक्सेना के सभी साधकों के चंदन तिलक लगाया। अर्चना गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, सुमन तिवारी, संध्या सक्सेना व शशि वर्मा का सामूहिक भजन भी सराहा गया। इसके बाद उमा टंडन ने पैरों की सूक्ष्म क्रियाएं पद्मासन, ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र का पाठ कराया।
लल्लन बाबू ने भुजाओं की सूक्ष्म क्रियाएं, डॉ.विनोद मिश्रा ने अर्ध चक्रासन, डॉ. देशबंधु ने तिर्यक ताड़ासन, चंद्र भाल वर्मा ने वक्रासन, प्रदीप गुप्ता ने भुजंगासन, बाला आहूजा ने चक्र पादासन, राजेश शुक्ला ने बाल क्रीड़ासन, राजेश मिश्रा ने मर्कट आसन, सत्य प्रकाश तिवारी ने शवासन आदि कराए। इस बीच हड्डी रोग और योग पुस्तक का अतिथियों ने विमोचन भी किया। कार्यक्रम में आसन और प्राणायाम कराने वाले शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


प्रदीप को उप केंद्र प्रमुख बनाया
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से प्रदीप गुप्ता को उप केंद्र प्रमुख, अश्विनी आर्य को संरक्षक, सुमन तिवारी को महिला प्रभारी व कुमकुम गुप्ता को उप महिला प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें