फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिरिया बाबा मेले में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाली सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर के बारहा पत्थर सड़क स्थित प्रसिद्ध बिरिया बाबा मेले में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चला।
विज्ञापन

दूर-दराज के गांवों और नगर क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीओ इशिका सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम पूरे समय मेला परिसर में सक्रिय रही। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग के बीच कतारबद्ध किया गया।
पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं से कीमती सामान और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की। मेले में लगी खानपान, खिलौनों और घरेलू सामान की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ रही। बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें