फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जानलेवा हमले के दोषी को सात वर्ष कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जानलेवा हमले के दोषी को अदालत ने सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कांट थाना क्षेत्र के गांव किशुरिहाई निवासी मूलचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त 2007 की शाम पांच बजे वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। उसी समय गांव का रहने वाला संतराम पुरानी रंजिश के कारण उससे गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन

मूलचंद ने विरोध किया तो संतराम ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बीचबचाव करने आई मूलचंद की पत्नी पुष्पा के हाथ में लग गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के बाद आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट गरिमा सिंह ने दोषी संतराम को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें