फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अख्तर। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार की दोपहर सात साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी मोहल्ला बाबूजई निवासी अख्तर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज न करने पर रविवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया था। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली छात्रा की मां का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। वह क्षेत्र के ही एक मोहल्ले में अपनी ननिहाल में मामा के साथ रहती है। उसके मामा ने बताया था कि उनकी भांजी को स्कूल आने-जाने के दौरान पान की दुकान चलाने वाला मोहल्ला बाडूजई निवासी अख्तर रास्ते में रोकता था। अश्लील हरकतें करता था।
रुपयों का लालच देते हुए बैड टच करता था। पहले भांजी की बात पर भरोसा नहीं किया, लेकिन जब 12 दिसंबर को दोबारा आरोपी ने हरकत की तो भांजी ने घर आकर रोते हुए पूरी बात बताई। तब यकीन कर सीधा थाने जाकर तहरीर दी थी। मामा ने यह भी बताया कि एक दिन परिवार के सभी लोग बैठकर फिल्म देख रहे थे।
विज्ञापन

तब भांजी एक विलेन को देखकर बोली- गंदी हरकत करने वाले अंकल ऐसे दिखते हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले अख्तर को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। वादी के अनुसार, आरोपी उसकी भांजी को इशारे से अपने खोखे के पास बुलाकर रुपयों का लालच देकर अश्लील हरकत करता था। मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें