फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आलेख्य प्रकाशन की सूची विभिन्न दलों को कराई उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक हुई। जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया। डीएम समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की प्रति उपलब्ध कराईं गईं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गया है, वे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची बढ़ाने के लिए फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ भरकर अपने बीएलओ या मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जमा कर सकते हैं। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें