फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चतुरपुर में फिर पहुंचे तेंदुए ने सांड़ पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। चतुरपुर गांव के आसपास तेंदुए की चहलकदमी कायम रहने से ग्रामीण दहशत में हैं। बृहस्पतिवार की रात एक बार फिर तेंदुआ गांव के पास पहुंच गया और एक खेत में बैठे सांड़ पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोरगुल किया तो तेंदुआ भाग गया। बाद में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे तेंदुए ने गन्ने के एक खेत में बैठे सांड़ पर हमला कर दिया। सांड़ के रंभाने पर ग्रामीण जाग गए। गांव के सतीश कुमार, भगवानदास, संतराम, राजेंद्र, विपिन, रवि आदि ने टार्च की रोशनी डाली, तो तेंदुआ दिखने पर शोर मचाया। बाद में ग्रामीणों ने वन कर्मियों को मोबाइल से सूचना दी और सुरक्षा में रात भर जागते रहे। खुटार वन रेंज के कार्यवाहक रेंजर वीरेश राव शुक्रवार को सुबह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पगमार्क तलाशने के साथ ग्रामीणों को सचेत किया।

तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। पग चिह्नों के आधार पर उसकी दिशा का पता लगाया जा रहा है। तेंदुए के मूवमेंट को लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से देखा जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे है। इसीलिए वन कर्मियों की गांव के अलग-अलग हिस्सों में रात में भी कांबिंग ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेश राव, कार्यवाहक रेंजर, खुटार वन रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें