फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धूप नहीं निकलने से दिन में रही गलन और ठिठुरन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरा छाए रहने से दिन में गलन और ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। दृश्यता 40 मीटर रह गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पूर्वी हवा और वायुदाब बढ़ा होने से शुक्रवार को घना कोहरा रहने के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है और पूर्वी हवा चल रही है। सुबह से घना कोहरा छा गया, जिसका असर दिनभर रहा। इसकी वजह से हाईवे पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। दिनभर लोग धूप निकलने का इंतजार करते रहे। शाम होते ही गलन और ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें