फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभु यीशु के वचन पढ़कर शांति का संदेश दिया

विज्ञापन
गोविंदगंज ​स्थित सेंट मेथोडिस्ट चर्च में केक काटते पादरी और मसीह समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर क्रिसमस बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में प्रभु यीशु के वचन पढ़कर शांति का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगाें ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई दी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से मसीह समाज के लोगों का गोविंदगंज चर्च में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पास्टर इंचार्ज अमित लाल ने बाइबिल को पढ़कर शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे परमेश्वर जीवित हैं, जो जाति या विशेष जाति के लिए नहीं हैं, बल्कि पृथ्वी पर हर समाज के जीव-जंतु को प्रेम का संदेश देते हैं।
उन्हाेंने दया भाव रखने का वचन दिया। बोले-प्रभु यीशु ने कहा था कि तुम पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। उन्होंने कहा कि इंसान की जाति या धर्म नहीं, बल्कि इंसानियत देखकर मदद करें। हमें मनुष्य धर्म का पालन करना चाहिए। इसके बाद प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर कैरोल गीत गाए गए। सभी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर विवेक, मंजीत सिंह, बबलू मिल्टन, दौलत मसीह,विजय प्रताप सिंह, सपना मैसी, रवि सिंह, आकाश अग्रवाल, कमलेश सक्सेना, शाह जमन मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने पहुंचकर दी बधाई
सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने गाेविंदगंज स्थित चर्च में जाकर मसीह समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लोगों से मुलाकात की। कहा कि यीशु मसीह ने समाज में शांति का संदेश दिया।

एक दूसरे को गुलाब का फूल दिया
मसीह समाज के लोगाें ने क्रिसमस के मौके पर एक-दूसरे को गुलाब का फूल दिया। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिले। त्योहार पर शाम तक एक-दूसरे के घरों पर आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।

गोविंदगंज स्थित सेंट मेथोडिस्ट चर्च में केक काटते पादरी और मसीह समाज के लोग। संवाद

गोविंदगंज स्थित सेंट मेथोडिस्ट चर्च में केक काटते पादरी और मसीह समाज के लोग। संवाद

गोविंदगंज स्थित सेंट मेथोडिस्ट चर्च में केक काटते पादरी और मसीह समाज के लोग। संवाद

गोविंदगंज स्थित सेंट मेथोडिस्ट चर्च में केक काटते पादरी और मसीह समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें