शाहजहांपुर। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तीकरण के लिए संचालित कन्या सुमंगला योजना में अब तक 31448 बेटियों को लाभ दिया है। शासन ने योजना में मिलने वाली धनराशि को 15 से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। छह चरणों में मिलने वाली धनराशि के लिए प्रचार-प्रसार को शुरू कर दिया गया है।
वर्ष 2019 में कन्या सुमंगला योजना को लागू किया गया था। इसके तहत बच्ची का जन्म होने पर दो हजार, एक वर्ष तक का टीकाकरण पूर्ण होने पर एक हजार, कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार रुपये व हाईस्कूल या 12वीं उत्तीर्ण कर दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश पर पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
पूर्व में छह चरणों में 15 हजार रुपये देने का प्रावधान था। शासन ने योजना में बदलाव करते हुए राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। महिला कल्याण विभाग की कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित बताती हैं कि धनराशि में इजाफा की जानकारी देने के लिए प्रचार-प्रसार को शुरू कर दिया है।
-
ऐसे कर सकते आवेदन
कन्या सुमंगला योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन होता है। इसके बाद लेखपाल के माध्यम से सत्यापन कराया जाता है। उसकी रिपोर्ट के बाद लाभार्थी के खाते में छह चरणों में धनराशि को भेजा जाता है।