शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन आश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर फरवरी में होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के क्रम में पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस मेडीटेशन सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक ने कहा कि अनियमित कार्य के चलते तनाव प्रबंधन जरूरी है। महिला पुलिस प्रशिक्षुओं को ध्यान कराया गया।
प्रशिक्षक दीपक खंडूरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने आधुनिक जीवन की चुनौतियों के प्रबंधन के लिए ध्यान को एक प्रभावी उपकरण के रूप में मान्यता दी है। भारत में ध्यान के लाभों को सदियों से समझा जाता रहा है, यह अष्टांग योग दर्शन का एक अभिन्न अंग है।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने दैनिक कर्तव्यों में नियमित रूप से काम के अनियमित घंटे, कठिन परिस्थितियों का प्रबंधन और चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा करने के कारण अत्यधिक तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करते हैं। जिस कारण मानसिक शांति, कार्यक्षमता बढ़ाने और तनाव प्रबंधन के लिए ध्यान सबसे सशक्त माध्यम है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने कामकाज में हार्टफुलनेस मेडिटेशन को अपनाया है। वहां पुलिस थानों और प्रशिक्षण संस्थानों में नियमित सत्र आयोजित किए जाते हैं। योग प्रशिक्षक ब्रजमोहन डबराल ने प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास भी कराया। आरआई संतोष सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
तनावमुक्त रहकर काम करें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तनाव से मुक्त रहकर कैसे करें कार्य पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इसमें 600 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगभग 100 प्रकार की पुस्तकें डीएम ने भेंट कीं।
डीएम ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य है कि घर-परिवार एवं कार्य के बीच में कैसे संतुलन रखते हुए खुश रहकर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को मोटिवेशनल क्लासेज, संघर्ष भरी कहानियों को सुनाकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत से काम करना है। अपने को जोखिम में नहीं डालना है।
छोटे-छोटे कामों से पहचान बनती है। बताया कि किस तरह से तनाव से मुक्त होकर कार्य करना है, साथ ही घर-परिवार और बच्चों का भी ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि जनवरी-फरवरी एवं मार्च के कार्य के आधार पर प्रत्येक तहसील से तीन-तीन लेखपाल एवं सचिवों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम न्यायिक राशिद अली, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
अटल बिहरी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी को पुस्तक देते डीएम धर्मेंद्र प