फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर में बिजली जाने पर भी रात में जगमगाता है ककरा क्षेत्र

विज्ञापन
ककरा में जैव विविधता पार्क को जाने वाली सड़क पर लगीं सोलर लाइट। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ककरा को सोलर सिटी बनाया जा रहा है। अब तक करीब दो सौ सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अभी इसका विस्तार चल रहा है। बिजली जाने पर शहर में अंधेरा छा जाता है, लेकिन ककरा क्षेत्र जगमगाता रहता है।
विज्ञापन

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की पहल पर ककरा को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यूपी नेडा अब तक 200 लाइटें ककरा क्षेत्र में लगवा चुकी है। एक लाइट और खंभा लगने में करीब 18 हजार रुपये का खर्च आता है। ककरा आबादी क्षेत्र के खत्म होते ही सोलर लाइट जगमगाने लगती हैं।
चार्जिंग स्टेशन चौराहा से जैव विविधता पार्क को जाने वाली सड़क पर हाल ही में 80 लाइटें लगाई गई हैं। ये पार्क तक लगाई गई हैं, दूसरी ओर नंदीशाला तक सोलर लाइटों को लगाया गया है। इनकी देखभाल के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। शाम को अंधेरा होते ही ऑटोमेटिक लाइट जलने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ककरा को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। इनका विस्तार भी लगातार किया जा रहा है।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें