फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ढोल बाजे के साथ आई ज्योति कलशयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। शांति कुंज हरिद्वार के अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ढोल बाजे के साथ निकली ज्योति कलश रथयात्रा का शुक्रवार को यहां पहुंचने पर तमाम लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले, यात्रा का फुलवा, हसनपुर, परमानंदपुर, दियोरिया और पिपरी गांव में भी स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान रथ सारथी राकेश और भानुप्रताप मिश्र ने गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ज्योति कलशयात्रा समाज में नैतिक जागरण, संस्कार निर्माण और विचार क्रांति का संदेश लेकर चल रही है।
शाम को पिपरी गांव में ब्रह्मानंद के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सूरज वर्मा, सविता, अनीता, संतकुमार, संजीव सक्सेना, पूरनलाल मिश्र आदि मौजूद रहे। अंत में गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी केके सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें