फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश घोषित, परीक्षाएं संचालित रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद राजकीय महाविद्यालय में 25 मई से चार जुलाई तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। इस अवधि में विश्वविद्यालय परिसर व सभी संबद्ध महाविद्यालयों में गर्मी का अवकाश रहेगा। हालांकि, परीक्षा संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन

कुलसचिव की ओर से जारी पत्रक में स्पष्ट किया गया है कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व की तरह संचालित होती रहेंगी। परीक्षा संबंधी सभी कार्यों में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों से अवकाश अवधि में भी योगदान अपेक्षित होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों के हितों का ध्यान रखते हुए निर्देश दिए कि अवकाश अवधि में परीक्षा कार्य संपादित करने वाले शिक्षकों को एक के बदले एक प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए। संबद्ध महाविद्यालयों में इस व्यवस्था का पालन प्राचार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें