ददरौल सीएचसी में पौधरोपण करते फार्मासिस्ट। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक ददरौल सीएचसी पर हुआ। इस बीच फार्मासिस्टों ने पौधरोपण करने के साथ मरीजों को फलों का वितरण भी किया।
अध्यक्ष आशीष भदौरिया ने पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया कि अपने कार्यक्षेत्र में पौध जरूर लगाएंगे। कहा कि किसी भी फार्मासिस्ट का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडलीय अध्यक्ष डॉ.अजय नागर ने चीफ फार्मासिस्टों के स्थानांतरण व उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। जिला मंत्री दिवाकर अवस्थी ने फार्मासिस्टाें का समय से स्थायीकरण आदेश जारी न होने पर रोष जताया।
तय हुआ कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सीएमओ से मुलाकात की जाएगी। बैठक में हरिशंकर वर्मा, रिजवान अली खां, शिवपाल कनौजिया, अमित श्रीवास्तव, संदीप शुक्ला, जुबैर अली, मोहम्मद मुजाहिद, फहीम, अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।